देहरादून-: मौसम विभाग की सोमवार को 10:00 बजे की इस माह में सबसे बड़ी अपडेट आई है मौसम विभाग ने पिथौरागढ़.चंपावत और नैनीताल जनपदों में 25 और 26 सितंबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना इन तीन जनपदों में व्यक्त करते हुए राज्य के शेष

जनपदों में 29 सितंबर तक मौसम सामान्य रहने की बात कही है मौसम विभाग का कहना है कि इन तीन जनपदों को छोड़कर मौसम विभाग ने इन सभी जनपदों को सामान्य श्रेणी में रखा है जिससे माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनो में बरसात से पूरी तरह से राहत मिलने की संभावना है मौसम विभाग ने 25 सितंबर और 26 सितंबर को येलो अलर्ट के चलते इन तीन जनपदों में गरज. आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा का तीव्र दौर होने को लेकर लोगों को संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावना जताते हुए तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्कता बरतने की भी अपील की है।।




