उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर (देहरादून) बनभूलपुरा में चार अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की टुकड़ी और होगी तैनात।।

प्रेषक,

दिनाकः- फरवरी, 2024

राधा रतूड़ी, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन ।

सेवा में,

सचिव, गृह गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।

विषय-जनपद नैनीताल के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध मे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.02.2024 को मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् जनपद में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(भीमताल)कैंची बायपास 15 जून तक होगा चालू //

2- अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह अनुरोध करने का निदेश हुआ है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।

Ad Ad
To Top