उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल. बूढ़ी दिवाली की दी शुभकामनाएं ।।

प्रिय प्रदेशवासियों,

उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास बग्वाल/बूढ़ी दीवाली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और लोकपर्वों को संरक्षित करने के साथ ही इनके संवर्धन के लिए भी संकल्पबद्ध है।

लोकपर्व को मनाने का उद्देश्य जहाँ अपनी सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करना है वहीं दूसरी ओर अपनी आने वाली पीढ़ियों को इनके बारे में बताना और पीढ़ी दर पीढ़ी इनका हस्तान्तरण करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  (फिर मुसीबत में चंदन) डीएम ने जांच समिति गठन के दिए निर्देश[हल्द्वानी]

मैं अपने उत्तराखण्ड के सभी भाई-बहनों से आह्वान करता हूँ कि, अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के संरक्षण के लिए आगे आएं और बढ़ चढ़कर इस अनोखे पर्व का हिस्सा बनकर पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व को मनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  (डीएम का एक्शन) इस खबर का क्या होगा कैप्शन,

आइये! हम सब लोकपर्व इगास/बूढ़ी दीवाली को भव्यता और दिव्यता से मनाकर अपनी संस्कृति और लोकपर्वों के संरक्षण में अपना योगदान दें।

राज्य सरकार ने इगास पर्व को भव्यता से मनाने के लिए आज राजकीय अवकाश भी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (गर्मी और बरसात) लुका छुपी का खेल रहेगा जारी. बरसात हिमपात के साथ गर्मी की दस्तक।।

एक बार पुनः आप सभी को उत्तराखण्ड के लोक पर्व “इगास” और बूढ़ी दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपका,
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

Ad
To Top