उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तरकाशी) बादल की तबाही के बाद आए और वीडियो, भारी तबाही,सीएम धामी ने राहत बचाव के दिए निर्देश, राहत बचाव कार्य जारी ।।

उत्तरकाशी:


गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आ गई। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, कुछ मजदूर दबे भी हो सकते हैं। स्थानीय का कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा

, जिला अधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य

जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है। बाढ़ के चलते धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है चारों ओर केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ के चलते खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर के भी मलबे में दबने सूचना है।
आपदा विभाग के अनुसार

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।


आज लगभग 1: 40 बजे मिली सूचना के अनुसार धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना है.


आर्मी हर्षिल/पुलिस/Sdrf टीम भटवाड़ी/ PWD भटवाड़ी घटना स्थल पर मोजूद है, NDRF टीम को रवाना किया गया है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी/उप जिलाधिकारी भटवाड़ी/ राजस्व टीम भटवाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना है।
उत्तराखंड की नियति बन गई आपदाएं

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

एक नई मुसीबत फिर आ गई

गंगोत्री धाम से करीब 25 किमी पहले धराली कस्बे की ये तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। अचानक आई बाढ़ ने एक झटके में कस्बे का आधा हिस्सा लील लिया। इस खौफनाक मंजर को जिस किसी ने भी देखा, रोंगटे खड़े हो गए। ऊपर वाला रहम करे, सब लोग सुरक्षित हों। प्राथमिक सूचना के अनुसार बाड़ के मलबे में 10 से 15 लोगों के दबने की अपुष्ट जानकारी मिल रही है।
मंगलवार को लगभग 1: 40 बजे मिली सूचना के अनुसार धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना है
आर्मी हर्षिल/पुलिस/Sdrf टीम भटवाड़ी/ PWD भटवाड़ी घटना स्थल पर मोजूद है, NDRF टीम को रवाना किया गया है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी/ उप जिलाधिकारी भटवाड़ी/ राजस्व टीम भटवाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना है।

Ad Ad
To Top