उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)DM ने सभी उप जिलाधिकारी को दिए दो दिन में सर्किल रेट निर्धारण के निर्देश ।।

Uttarakhand city news.com udham Singh Nagar जनपद के सभी तहसीलो में सर्किल दर निर्धारित करने हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरया ने शुक्रवार को सभी उप जिलाधिकारियो, सब रजिस्ट्रारों से वर्चुअल बैठक की। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियो को सब रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर दो दिन में सर्किल दर निर्धारित कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सर्किल दर निर्धारण में किसी भी मार्गदर्शन की जरूरत हो तो अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व से जानकारी ले सकते है।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का दो दिन में सर्किल रेट निर्धारण कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये ताकि शीघ्र स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डां0 पंकज कुमार शुक्ल उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक आयुक्त निबंधक, उप जिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश जोशी सहित सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।

Ad Ad
To Top