उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)38 वे राष्ट्रीय खेल.बागेश्वर में नियुक्त महिला आरक्षी ने जीता कांस्य.SP ने दी शुभकामनाएं।।

जनपद बागेश्वर में नियुक्त महिला पुलिस आरक्षी ने देहरादून में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों वुमैन/मैन वुशु सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जीता “कांस्य पदक”

एस0पी0 बागेश्वर द्वारा महिला आरक्षी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी गयी।

वर्ष 2016 बैच की भर्ती उत्तराखण्ड पुलिस की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा (नियुक्ति जनपद बागेश्वर) जो एक होनहार, मेहनती महिला वुशु खिलाड़ी हैं एवं वर्तमान समय में “देहरादून स्टेट पुलिस वुशु टीम” में अभ्यासरत हैं। उक्त महिला आरक्षी द्वारा समय-समय पर होने वाली राज्य/राष्ट्रीय वुशु खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कई पदक अपने नाम करते हुए राज्य/राष्ट्र का नाम रोशन किया है।
उक्त महिला आरक्षी द्वारा वर्तमान समय में देहरादून में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर वुशु की चांगकुवान स्पर्धा में कांस्य पदक (Bronze Medal) हांसिल कर उत्तराखण्ड राज्य एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया है।

वर्तमान समय में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड राज्य का यह पहला पदक है l

यह भी पढ़ें 👉  (देहरादून)38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने स्वर्ण सहित 6 पदकों के साथ वुशू पर दबदबा बनाया ll

श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा उक्त महिला आरक्षी को अपने खेल में बेहतरीन प्रर्दशन कर कांस्य पदक जीतने की खुशी पर बधाई संदेश के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनायें दी गई।

जनपद बागेश्वर पुलिस परिवार की तरफ से महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं।

Ad
To Top
-->