उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड) बोलेरो गिरी झील में.फिर देवदूत बनकर आई एसडीआरएफ की टीम. दोनों घायलों को झील से सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल. देखें वीडियो।।

जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 02 लोगों का रेस्क्यू।

मंगलवार को थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि सतपुली से 02 किमी आगे एक बोलेरो वाहन (UK12 TA 0822) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (दु:खद) बाइक सवार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, मौत ।।

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से ASI गब्बर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जोकि सतपुली से चौमासूधार की ओर जा रहे थे, अचानक वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  अभी-अभी(देहरादून) मौसम विभाग ने जारी किया नौ जनपदों के लिए येलो अलर्ट, बरसात, तूफान और बिजली गिरने की संभावना ।।

SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया। रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नदी में उतरकर दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से किनारे लाया तत्पश्चात बिना देरी किये एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु हंस अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (Artificial Intelligence) मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकेगा. AI (हल्द्वानी)

घायलों का विवरण:-

  1. प्रेम बल्लभ पुत्र श्री भैरव दत्त, 36 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।
  2. अरविंद पुत्र श्री अर्जुन सिंह, 27 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।
Ad
To Top