उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: आज हल्द्वानी में गर्जेगे खनन कारोबारी, महापंचायत में लिया जाएगा निर्णय,गौला नंधौर सहित खनन कार्य से जुड़े लोगों की है महापंचायत ।।

लालकुआं-: पूरी तरह से पटरी से उतर चुके उत्तराखंड की लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला नदी के खनन कारोबार को पुनः पटरी पर लाने के लिए आज गौला संघर्ष समिति सहित विभिन्न नदियों से जुड़े कारोबारी आज हल्द्वानी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गर्जेगे तथा महापंचायत में सरकार से मांग करेगे कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता गौला व नंधौर नदी में खनन पूर्णतः बंद रखेगे। खनन कारोबार से जुड़े लोगो ने एक स्वर से एक प्रदेश, एक रॉयल्टी बात करते हुए समतलीकरण व गड्ढे खुदाई के नाम पर अवैध खनन करने पर रोक लगाने की बात कही है जबकि सुल्तानपुरपट्टी (बाजपुर), कोसी व दाबका (रामनगर) में होने वाले अवैध खनन को तुरंत रोकने की भी मांग वह सरकार से करेंगे कारोबारियों का कहना है कि परिवहन विभाग द्वारा मॉडल के आधार पर फिटनेस , टैक्स को बढ़ा कर ग्रीन टैक्स के नाम पर वसूलना भी अहम मुद्दा होगा वही ट्रेक्टर-ट्राली में अलग-अलग (दो) टैक्स लेना एवं अन्य समस्याएं हैं जिनका वह सरकार से निराकरण की मांग करेंगे
आज 11बजे बुद्ध पार्क (तिकोनिया) में होने वाली इस महापंचायत /महासम्मेलन मे यह भी निर्णय लिया जाएगा कि जब तक सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लेती तब तक वन निगम द्वारा बिक्री किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भी वाहन स्वामी नहीं खरीदेंगे।

Ad Ad
To Top