देहरादून उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस के मात्र तीन मरीज राज्य में पाए गए जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से चार लोगों को डिस्चार्ज किया इस तरह राज्य में अब एक्टिव केसों की संख्या 176 रह गई है वहीं अब तक राज्य में 7397 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है आज 3 मरीज मिलने के साथ राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर के 343759 हो गया है।


उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून और हरिद्वार दो जनपद ऐसे रहे जहां इस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति मिले देहरादून में दो तथा हरिद्वार में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कोई भी इस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला इस तरह आज मात्र 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जो राज्य में सबसे कम आज पहली बार रिपोर्ट हुई जो राज्य के लिए राहत भरी खबर है।




