जोशीमठ। उत्तराखंड में सुंदर है तो कहीं ओली की सुंदरता देखी जा सकती है मौसम के दूसरे हिमपात ने अन्तराष्ट्रीय विन्टर डैस्टीनेशन एवं स्कींइग केन्द्र औली खूबसूरती के चार चांद लगा दिए हैं इस दूसरे हिमपात से सभी के चेहरे खिल गए है। यहां पहुंचकर जहां पर्यटक बर्फ को देखकर रोमांचित हो रहे हैं तो वहीं पर्यटन कारोबारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कोरोना संक्रमण की मार से पिछले 2 साल से जूझ रहा उत्तराखंड का पर्यटन व्यवसाय अब इस हिमपात से काफी आनंदित है जिसके चलते औली आगामी 2 फरवरी तक के लिए फुल हो गया है। इन सब के बीच अब भी औली आने वाले पर्यटकों का सिलसिला जारी है। सडक में बर्फ होने के कारण अधिकांश टूरिस्ट पैदल मार्ग से ही औली पहुंच रहे हैं तो वहीं काफी तादात में पर्यटक औली जोशीमठ रोपवे से भी औली पहुंचकर हिमपात का दीदार कर रहे हैं। औली में चियर लिफ्ट के प्रबंधक राजेन्द्र डिमरी कहते हैं कि सोमवार को लगभग सेकड़ो टूरिस्ट औली पहुंचे हैं व दोपहर बाद तक चियर लिफ्ट फुल रही है। वहीं औली में पर्यटन से जुड़े नागेन्द्र सकलानी, रवि कहते हैं कि इस बार सभी को अच्छी आमद होने की उम्मीद है।




