उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:(जोशीमठ आपदा )165 भवन है असुरक्षित.800 लोग विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर किए गए विस्थापित.यह है जोशीमठ की ताजा अपडेट।।

चमोली

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र के 9 वार्ड में 849 भवन प्रभावित हुए है। जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 165 भवन ऐसे हैं जिनको असुरक्षित जोन के अंतर्गत रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा अबतक 237 परिवारों के 800 व्यक्तियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) डीएम का विकास भवन में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।।

जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने योग्य अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 83 स्थानों में 615 कक्षो का चिह्नीकरण कर लिया गया है। जिसमे 2190 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है।  वहीं नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के बाहर पीपलकोटी में अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 20 भवनों के 491 कमरों को चयनित किया गया है जिसमे कुल 2205 लोगों को ठहराया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 396 प्रभावितों को 301.77 लाख रुपये की धनराशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है।

प्रभावितों को अबतक 284 खाद्यान किट, 360 कंबल व 842 लीटर दूध, 55 हीटर/ब्लोवर, 36 डेली यूज किट,   642 अन्य सामग्री का वितरण राहत सामग्री के रूप में किया जा चुका है इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत राहत शिविरों में रह रहे 637 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में 33 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा अस्पताल ने लगाया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।।

जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 व 34 का प्रयोग करते हुए नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 1,  4, 5 व 7 के अंतर्गत आने वाले अधिकांश क्षेत्रो को असुरक्षित घोषित करते हुए इन वार्डों को खाली करवाया गया है

Ad Ad
To Top