उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(देहरादून)बरसात से अभी नहीं मिलेगी राहत. पांच जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात की चेतावनी. मौसम विभाग का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान भी।।

देहरादून -:मौसम विभाग में 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसके तहत इन 2 जनपदों में येलो अलर्ट के दौरान कहीं कहीं गरज चमक के साथ बरसा के तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है मौसम विभाग ने सुबह 5:30 से 8:30 तक बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए संवेदनशील इलाकों में कही कही भूस्खलन के कारण राजमार्ग बाधित होने तथा निचले स्तर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है मौसम विभाग ने नदी नालों के समीप रहने वाले लोगो तथा आकाशीय बिजली गिरने से सतर्कता बरतने की अपील की है।
इस बीच मौसम विभाग में लीती में 72. सॉग में 32 लैंसडौन में 33. 5 मोहकमपुर में 22 जानकीचट्टी में 16.5 . हल्द्वानी में 9.5 ऋषिकेश नीलकंठ में 8 जौलीग्रांट में 7.5 सहस्त्रधारा में 7 मिलीमीटर बरसात मौसम विभाग ने रिपोर्ट की है
साथी ही मौसम विभाग ने पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 21 और 22 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने बरसा के तीव्र से अति तीव्र दौर के अलावा कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना भी व्यक्त की है साथ ही मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक अन्य जनपदों को येलो अलर्ट में रखा है कुल मिलाकर अभी बरसात से निजात मिलती हुई नहीं दिख रही है।।

Ad
To Top