उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: दो दिन राहत के बाद आज फिर कोरोना भड़का, एक्टिव केस भी बढ़ें, अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।।

देहरादून-:उत्तराखंड में 2 दिन राहत देने के बाद एक बार फिर वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 में राज्य में 21 आज नए संक्रमित केस मिले हैं जबकि आज 8 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं इस तरह अब एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 150 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) प्रशासन ने की ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी नष्ट, हुआ विरोध ।।


उत्तराखंड राज्य कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज सबसे अधिक केस पर्वतीय जिला अल्मोड़ा में 10 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि चमोली में एक, चंपावत में एक, देहरादून में पांच,हरिद्वार में दो, नैनीताल में एक, पौड़ी गढ़वाल में एक, व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके अलावा पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर,उत्तरकाशी तथा बागेश्वर में आज एक भी कोरोना से प्रभावित व्यक्ति नहीं मिला जिस तरह आज 21 नए केस मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 343966 हो गया है।

Ad
To Top