उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-@_देहरादून में बारिश रुकी, रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ा,जिला अधिकारी मौके पर,रेन बसेरा में की जा रही है व्यवस्था,मौसम विभाग के अलर्ट पर रखी जा रही है नजर ।।

देहरादून-: बारिश से रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चुना भट्टा के पास रिस्पना नदी के तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। जलसतर बढ़ने से किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग के निदेशक द्वारा बताया गया कि बहुत तेज बारिश अब थम गयी है। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रंबंधन सहित आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को कहा कि रिस्पना नदी किनारे रह रहे लोगों को जलस्तर बढ़ने तथा अर्लट के दृष्टिगत नजदीकीय चिन्हित रेनबसेरा में शिफ्ट कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र एवं कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारी/कार्मिक को जलस्तर पर निगरानी बनाये रखने तथा किसी भी प्रकार की अलर्ट के दृष्टिगत सूचित करते हुए नदी तटीय क्षेत्र में रह रहे लोगों को नजदीकी रैनबसेरे शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चुना भट्टा के समीप अवस्थित रेनबसेरे का भी निरीक्षण किया तथा रेनबसेरा प्रभारी से रेनबसेरे में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी ली जिस पर उन्होंने बताया कि यह लोग नगर निगम में सफाई कार्य हेतु रखे गए हैं।

Ad Ad
To Top