चंपावत उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है जिसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने चंपावत में उपचुनाव की घोषणा की थी

जिसके बाद से बीजेपी ने वहां पर तैयारियां शुरू कर दी थी 2022 के चुनाव में कैलाश गहतोड़ी चंपावत से चुनाव जीते थे और धामी के लिए उन्होंने अपनी सीट खाली कर दी थी ऐसे में बीजेपी ने आज उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।




