उत्तराखण्ड

चिलोली गांव में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां, पुरातत्व विभाग ने संभाला संरक्षण।।

चिलोली गांव में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां, पुरातत्व विभाग ने संभाला संरक्षण

गणेश व नागयुक्त शिवलिंग की प्रतिमाएं मिलीं, संग्रहालय में प्रदर्शित करने की तैयारी

सूचना/पौड़ी/25 मार्च 2026:
जनपद के विकासखंड कल्जीखाल अंतर्गत किमोली-चिलोली गांव में एक पुराने जल स्रोत के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान खुदाई में दो प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। प्राप्त मूर्तियों में एक भगवान गणेश की प्रतिमा है, जबकि दूसरी नाग से अलंकृत शिवलिंग की बताई जा रही है, जो धार्मिक व पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं में गैस का संकट गहराया. विकल्प के रूप में भारत गैस एजेंसी खोलने की बढ़ी मांग।।

ग्राम प्रधान हेमंती देवी ने बताया कि गांव में जल स्रोत के सौंदर्यीकरण के दौरान खुदाई करते समय ये मूर्तियां मिलीं, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुरातत्व विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई पौड़ी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों प्रतिमाएं प्राचीन प्रतीत हो रही हैं। इनका विस्तृत अध्ययन और काल निर्धारण विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूर्तियों को सुरक्षित संरक्षण के लिए विभाग के सुपुर्द कर लिया गया है। भविष्य में इन्हें निर्माणाधीन हेरिटेज भवन पौड़ी स्थित संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आमजन भी इस ऐतिहासिक धरोहर को देख सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के अन्वेषण क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समझने में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान(उत्तराखंड) खनन कार्य में लगे वाहन व स्थानीय लोग ना जाए नदी में बैराज के खोले जाएंगे गेट, बढ़ेगा नदी का जलस्तर ।।

इस मौके पर संरक्षक सहायक पुरातत्व अनिल नेगी, मानचित्रकार प्रेमचंद्र ध्यानी, फोटोग्राफर विनीत गिरी, पंकज सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

To Top