उत्तराखण्ड

पंतनगर में 13 से 16 मार्च तक लगेगा 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन ।।

पंतनगर में 13 से 16 मार्च तक लगेगा 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन
पंतनगर। Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology, पंतनगर द्वारा 13 से 16 मार्च 2026 तक 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन 13 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे गांधी हॉल में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन 16 मार्च को अपराह्न 3 बजे होगा।
मेले में किसानों के लिए नवीन कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि यंत्रों तथा उन्नत बीजों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को खरीफ फसलों की नवीन प्रजातियों के बीज, मिनीकिट, शाक-भाजी, फल, कृषि वानिकी, सगंधीय एवं औषधीय पौधों के बीज और पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के प्रकाशनों की रियायती दरों पर बिक्री भी की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी, संकर बछियों की नीलामी, मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी, कृषक-वैज्ञानिक संवाद, तथा गाय-भैंस की पशु प्रदर्शनी व प्रतियोगिता जैसे आकर्षण भी होंगे। इसके अलावा मत्स्य अंगुलिकाओं का आरक्षण एवं आपूर्ति भी की जाएगी।
विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं।
“खेती में विज्ञान, खुशहाल किसान” की थीम पर आयोजित यह मेला किसानों के लिए ज्ञान और तकनीक का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Ad
To Top