उत्तराखण्ड

आत्महत्या(उत्तराखंड)सुबह-सुबह कनपटी पर पिस्टल सटा के मारी गोली.मौत

Uttarakhand city news Haridwar अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ।
शुक्रवार को सुबह उत्तर प्रदेश की एक युवती पुत्री वंशराज वर्मा निवासी पूरे हेमराज अरूवावा फैजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी राम वाटिका जमालपुर द्वारा चौकी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई की मेरे गांव का रहने वाला सुजेश अभी मुझे जमालपुर चौक के पास मिला जिसके पास एक पिस्टल है जिसने मेरे साथ मारपीट की और मेरा फोन लेकर चला गया तथा मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था।
घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस ने लड़की से उसका नंबर लेकर सुजेश नामक संदिग्ध व्यक्ति का मोबाइल नंबर की लोकेशन लेकर इसका पीछा किया गया तो पाया गया कि सुजीत उपरोक्त द्वारा इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट क्षेत्र बहादराबाद की बाउंड्री वालों के पीछे खाली मैदान में अपने पास रखी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है इस घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर है पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए हर एंगल से जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप बचा हुआ है।
हरिद्वार न्यूज़

To Top