उत्तराखण्ड

स्टंटबाजी (हाय मेरी रील) व्यूज की होड़, हो गई पुलिस की कार्रवाई, देखो रील।।

चलती कार पर स्टंटबाजी कर रील बनाना पड़ा भारी, चम्पावत पुलिस ने किया चालान
चम्पावत। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने की होड़ युवाओं को खतरनाक हरकतें करने पर मजबूर कर रही है। ताजा मामला टनकपुर–धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग का है, जहां चलती कार पर स्टंट कर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया।


जानकारी के अनुसार चल्थी पुल के पास वाहन संख्या UK-03 B 7717 (मारुति सुजुकी बलेनो) में एक युवक चलती कार की छत और बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी करते हुए वीडियो बना रहा था। यह खतरनाक करतब सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बन गया।
मामले की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही न केवल जानलेवा है बल्कि कानूनन अपराध भी है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कई युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर ऐसे स्टंट करते हैं, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि लाइक और व्यूज के लिए सड़क पर इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
To Top