उत्तराखण्ड

महाविद्यालय को नशामुक्त परिसर बनाने का संकल्प, छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

महाविद्यालय को नशामुक्त परिसर बनाने का संकल्प, छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में नशामुक्त परिसर बनाने का संकल्प लेते हुए नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं उच्च शिक्षा उत्तराखंड के निर्देशों के तहत प्राचार्य प्रो. डॉ. सीमा श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) और सोशल मीडिया में लिखकर युवक ने लगा ली फांसी ।।

प्राचार्य प्रो. डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और परिसर को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे ने स्वस्थ, सुरक्षित एवं तंबाकू मुक्त वातावरण की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
प्रो. डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. हेम चन्द्र, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. सरोज पंत, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. चंद्रकांता, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. भगवती देवी, नीमा, प्रेमा भट्ट, मुन्नी जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक तथा कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

कार्यक्रम का संचालन नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।

महाविद्यालय परिवार ने परिसर को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Ad Ad
To Top