उत्तराखण्ड

(खाड़ी संकट) विदेश मंत्रालय ने स्थापित किया कंट्रोल रूम, आ रही है स्पाइसजेट की फ्लाइट, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क ।।


नई दिल्ली, 05 मार्च 2026

पश्चिम एशिया एवं खाड़ी क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से क्षेत्र में रह रहे अथवा यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार कंट्रोल रूम प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्य करेगा। आवश्यकता होने पर भारतीय नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

1800118797 (टोल फ्री)
+91 11 23012113
+91 11 23014104
+91 11 23017905

इसके अतिरिक्त पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों के आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर भारतीय नागरिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं—

यह भी पढ़ें 👉  (दीजिए बधाई) मनोज का हुआ उत्तराखंड पुलिस में चयन, जिला पुस्तकालय से कर रहे थे तैयारी ।।

बहरीन – +973 39418071

ईरान – +989128109115
+989128109102
+989128109109
+989932179359

इराक – +964 7716511185
+964 7704444899

इज़राइल – +972 547520711
+972 542428378

जॉर्डन – +962 770422276

कुवैत – +965 65501946

लेबनान – +961 76860128

ओमान – +968 98282270 (व्हाट्सएप)
80071234 (टोल फ्री)

क़तर – +974 55647502

रामल्ला (फिलिस्तीन) – +970 592916418

सऊदी अरब (रियाद) – +966 114884697
8002471234 (टोल फ्री)

सऊदी अरब (जेद्दा) – +966 126648660
+966 122614093

संयुक्त अरब अमीरात – +971 543090571 (व्हाट्सएप)
80046342 (टोल फ्री)

यह भी पढ़ें 👉  (फायर कर्मियों को मिलेंगे आवस) सीएस ने हल्द्वानी आवास की दी स्वीकृति।।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों अथवा निकटतम भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

यूएई से भारत के लिए स्पाइसजेट की विशेष उड़ानें शुरू
एयरलाइन SpiceJet ने यूएई से भारत आने वाले यात्रियों के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया है। 5 मार्च से 7 मार्च 2026 के बीच दुबई और फुजैराह से मुंबई और दिल्ली के लिए कई स्पेशल फ्लाइट्स चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बाल श्रम और भिक्षा) लेकिन आज डीएम के प्रयास से बदल गई है जीवन शैली, और बच्चों ने खेली होली।


इन उड़ानों में दुबई–मुंबई के साथ-साथ फुजैराह से मुंबई और दिल्ली के लिए भी कई उड़ानें निर्धारित की गई हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइन ने अलग-अलग समय पर उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है।
एयरलाइन के अनुसार इन विशेष उड़ानों का उद्देश्य यूएई में फंसे या यात्रा करने वाले यात्रियों को भारत आने में सुविधा प्रदान करना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट और फ्लाइट समय की पुष्टि अवश्य कर लें।

Ad
To Top