उत्तराखण्ड

(गुरु पर्व पर विशेष)किच्छा में गुरूपर्व पर कल निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, श्री हंसपाल।।

किच्छा में गुरूपर्व पर कल निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, श्री हंसपाल

किच्छा, (सुरजीत कामरा) 18 नवंबर। श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरूद्धारा श्री गुरू सिंह सभा के तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए गुरूद्धारे के जनरल सैक्ट्री निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि कल दिन शुक्रवार को नगर कीर्तन निकाला जायेगा। नगर कीर्तन पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरूद्धारा सिंह सभा से दोपहर 12.30 बजे प्रारम्भ होगा जो नगर के महारणा प्रताप चौक, प0 दी दयाल चौक होकर सुनहरी मस्जिद के पास से होता हुआ गुरू संत कृपाल गेट पहुंचेगा जंहा से वापस पुनः पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरूद्धारा पर आकर समाप्त होगा। जिसमें गतका पार्टी, गुरू साहिब की पालकी व पंजाब के बैंड बैक पाइपर मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके पश्चात अगले दिन गुरूद्धारा साहिब मे विशाल दीवान सजेगा जिसमें देश के दूर दराज से आये रागी जत्थो व कथावाचको द्धारा गुरू की महिमा का गुणगान किया जायेगा। तत्पश्चात अंखड पाठ का भोग पडेगा और अंत में गुरू का अटूट लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा।

Ad Ad
To Top