उत्तराखण्ड

(दु:खद) किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म,दुष्कर्म का शिकार हुई थी किशोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ।।

देहरादून
जिले के विकास नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है , दुष्कर्म का शिकार बनी एक 14 वर्षीय नाबालिग के दुष्कर्म के बाद 9 माह के गर्भ से बच्चे को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है इसकेेेेेेे बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

नगर के एक व्यक्ति ने विकास नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि शाहिद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकास नगर देहरादून में उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसकी पुत्री 9 माह की गर्भवती हो गई। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के 09 माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ की गतिविधि से जन सुरक्षा को खतरा, 8 विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित

शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धारा व अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच थाना कालसी की दारोगा अंजना चौहान को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

कोतवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम में शामिल दारोगा अंजना, सिपाही सोहनलाल व त्रेपन सिंह ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस की तो वह अपने घर पर मिला। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित शाहिद को उसके घर से दबोच लिया। कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad
To Top