उत्तर प्रदेश

दु:खद-: (उत्तराखंड)दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत.परिवार में मचा कोहराम।।

पिथौरागढ़-: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं दो अलग-अलग मामलों में 3 लोगों की पान खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के तहसील तेजम थाना नाचने अंतर्गत मसूरी कांडा होकरा मोटर मार्ग का है जहां सुबह 8:30 बजे सुबह एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मेंजा गिरी प्रारंभिक तौर पर इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत की खबर आ रही है ।

होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

सूचना पर नाचनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि हादसा उसी जगह हुआ है, जहां बीते सप्ताह एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।

एक और अन्य घटना में जनपद पिथौरागढ़, दिल्ली बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव।

बीती देर रात्रि दिल्ली बैंड नामक जगह पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

घटनास्थल पर एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर नीचे नदी किनारे गिरा हुआ था। उक्त वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए खाई में उतरकर उक्त शव तक पहुँच बनाई जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:- मनोज कुमार,
वाहन नंबर UP32- QN- 3643

Ad Ad
To Top