सतपुली तहसील क्षेत्र में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सतपुली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार पढ़ने में सफलता प्राप्त की है आरोपित पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को जिला जज के समक्ष आज मंगलवार को पेश किया जायेगा ।
सतपुली तहसील क्षेत्र में 25 फरवरी को 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से गांव के व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाते हुए पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी।

जिस पर राजस्व पुलिस ने 376 एवं पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया था।
थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि आरोपी रोशन सिंह पुत्र धीरज सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी चमासूधार, पोस्ट- खैरासैण को सतपुली नयार नदी पुल से देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है । जिसे आज जिला न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में महिला उप निरीक्षक दीपा शाह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, प्रदीप सैनी शामिल थे




