उत्तराखण्ड

दु:खद-:रुद्रपुर में लोमहर्षक दोहरा हत्याकांड.महिला भी गंभीर……

उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर मैं एक लोमहर्षक घटना घटी है डबल मर्डर के बाद यहां पर हड़कंप मचा है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ करें शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेजने की कार्रवाई कर रही है फिलहाल पुलिस इस घटना में घायल एक महिला को अस्पताल में पहुंचा कर विभिन्न दृष्टिकोण से इस हत्या की कड़ी से कड़ी जोड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जाता है कि देर रात एक घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर मृतक की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं. 7 में देर रात 2 बजे करीब पति-पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जब मौके पर मृतक व्यक्ति की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया,

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) यहां होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, तैयारी हुई तेज ।।

जानकारी के मुताबिक मृतक संजय यादव मूल रूप से यू पी के आजमगढ़ का रहने वाला था और घर जमाई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रहता था।बीती रात बदमाश उसके घर में घुस गए। उन्होंने धारदार हथियारों से संजय और सोनाली पर हमला किया तो उनकी चीख पुकार सुनकर जब सोनाली की मां गौरी मंडल उन्हें बचाने दौड़ी तो हमलावर ने उस पर भी चाकू से हमला बोल दिया इसके बाद संजय के पुत्र जय को धक्का धक्का देकर फरार हो गया, बुरी तरह लहूलुहान गौरी मंडल को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है,दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है,

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) विधायक ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर दी बड़ी अपडेट ।।

Ad Ad
To Top