रूदप्रयाग
जनपद के बसूकेदार तहसील से दुखद मामला सामने आ रहा है, साल भर पहले ही हाथों में मेंहदी लगा ससुराल आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, मृतका के पिता का आरोप है कि सास-ससूर पति, देवर, दामाद व ननदों सहित पूरे परिवार ने पहले से विवाहिता के साथ मारपीट की और उसके बाद विवाहिता को गला घोटकर मार दिया और फिर फांसी पर लटका दिया, मृतका के पिता ने सास-ससूर पति, देवर, दामाद व ननदों सहित पूरे परिवार के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मृतका की उम्र मात्र 21 वर्ष बताई जा रही है, और आरोप है कि बीते 6 माह से उसे दहेज के रूपयों के लिए पड़ताड़ित किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक योगेन्द्र टम्टा निवासी ग्राम मूनासू थाना अगस्त्यमुनि की बेटी विजय भारती का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम चन्द्रापुरी निवासी पेशे से सरकारी शिक्षक शिवलाल आर्य के पुत्र गेस्ट टीचर सुभाष चन्द्र के साथ हुआ था, मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले योगेन्द्र टम्टा ने अपनी हैसीयत के मुताबिक खर्च कर अपनी प्यारी बेटी को कई उम्मीदों के साथ घर से ससूराल विदा किया, योगेन्द्र टम्टा के मुताबिक बीते 6 माह से उनकी बेटी से ससुराली करीब 7 लाख रूपये दहेज की मांग कर रहे थे, लेकिन बेटी का भविष्य देखते हुए उन्होने इसकी शिकायत नही की, मृतका के पिता योगेन्द्र टम्टा ने बताया कि बीते राजे शुक्रवार को वह एक सगाई में सम्मलित होने जाखाल गये थे।
योगेन्द्र टम्टा ने बताया कि बीते शुक्रवार को उनकी बेटी उन्हें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक फोन करती रही, ओर उसने बताया कि उसे ससुराली उसके साथ लगातार मारपीट कर रहे हैं, जिसके बाद योगेन्द्र टम्टा ने उसे दोपहर तक ससुराल में पहुचने का आश्वासन दिया, लेकिन उससे पहले ही उन्हें ससुरालियों ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा दी है, और उसकी मौत हो गयी है, जिसके बाद मौके पर पहुचने पर उन्होने देखा कि उक्त परिस्थितियां में बेटी खुद न तो फांसी लगा सकती है और न ही मौके पर फांसी लगाने की स्थितियां है, योगेन्द्र टम्टा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुरालियों ने गला घोटकर मारा और फिर फांसी पर टांग दिया, पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के जिला अस्पताल भेज दिया है, मामले में अब जांच चल रही है।




