उत्तर प्रदेश

दु:खद-:@_ फिर डूब गया एक और किशोर, परिवार में कोहराम,SDRF ने फिर शव को किया गहरे पानी से रिकवर ।।

उत्तराखंड में नदियों में नहाते समय डूबने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामले में आज श्यामपुर में नहाते हुए डूबा 14 वर्षीय किशोर गंगा की तेज धार में डूब गया जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर ने शव वह गहरे पानी के बीच बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

एसडीआरएफ टीम को सीसीआर हरिद्वार द्वारा सूचित किया गया कि श्यामपुर के पास गंगा नदी में एक किशोर डूब गया है, जिसकी सर्चिंग करनी है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत पहुंचे एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से फायरमैन सुमित नेगी के नेतृत्व में टीम ने तत्काल सर्च अभियान चलाया एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि 03 दोस्त श्यामपुर के पास गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी का पानी गहरा होने के कारण एक किशोर नदी में डूब गया।
गहन सर्चिंग के उपरांत डीप डाइवर सुमित नेगी द्वारा पानी में 15 से 20 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर का शव बरामद किया मृतक की पहचान ऋतिक पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी श्यामपुर के रूप में हुई पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

Ad Ad
To Top