उत्तराखण्ड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, मौसम विभाग का दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, गंगोत्री और हर्सिल में बर्फबारी जारी,देखें वीडियो

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, मौसम विभाग का दो दिन का ऑरेंज अलर्ट


उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार को राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। उत्तरकाशी जिले के हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि खरसाली–यमुनोत्री क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई। वर्तमान में इन इलाकों में बादल छाए हुए हैं और ठंड में भी बढ़ोतरी महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए 15 और 16 मार्च को दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कड़ा रूख, चौकी प्रभारी सहित 6 निलंबित ।।


बिगड़े मौसम के कारण उत्तरकाशी जनपद के कई इलाकों से बारिश और हिमपात की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी है।

Ad
To Top