उत्तरकाशी के सिलक्यारा में आई आपदा से निपटने के लिए भारतीय वायु सेवा का तीसरा बड़ा विमान विशालकाय मशीन
की खेप को लेकर के चिन्यालीसौड़ में उतरा जहां पर भारी भरकम मशीनों की खेप वहां पर उतारी जा रहा है.
उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा टनल में राहत एवं बचाव के लिए भारी बरमा ड्रिलिंग मशीनें चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पर पहुंच गई हैं अब घटनास्थल की ओर भेजा जा रहा है।
उच्च क्षमता की ऑगर मशीन के हिस्सों की पहली खेप सिलक्यारा सुरंग पर पहुंची, प्रशासन और पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से टनल तक मशीन के हिस्सों को पहुचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से हरक्यूलिस विमानों से एअरलिफ्ट कर मशीन को
छशचिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में तीन खेपों में पहुँचा है। तीसरी खेप हवाई पट्टी पर उतारी जा रही है।




