उत्तराखण्ड

दु:खद(उत्तराखंड)बहलाया और फुसलाया और नाबालिग के साथ कर दिया गंदा काम, आरोपी गिरफ़्तार ।।

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर दबोचा

नाबालिग व महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश–बचना नामुमकिन है

11. सितंबर को वादिया निवासी ग्राम नौकराग्रन्ट, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि अक्षय पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सिक्का थाना शामली, जनपद शामली (मु0प्र0) उम्र 21 वर्ष ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़)सीएम धामी पहुंचे खटीमा. मृतक मलकीत सिंह राणा के परिजनो से की मुलाकात ।

इस संबंध में थाना बुग्गावाला पर मुकदमा अपराध संख्या 48/2025 एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अक्षय पंजीकृत किया गया।

पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं मा0 न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। आदेशों के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा थानास्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर प्रभावी प्रयास किए।

दिनांक 13.09.2025 को पुलिस टीम ने फरार आरोपित अक्षय (उम्र 21 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई, लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार ।।

नाम पता आरोपित
अक्षय पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी-ग्राम सिक्का, थाना शामली, जनपद शामली (मु0प्र0) (उम्र – 21 वर्ष)

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 ममता रानी
  2. ⁠का0 विक्रम
  3. ⁠का0 दिलीप
  4. ⁠हो0गा0 महिपाल
Ad Ad
To Top