उत्तराखण्ड

दु:खद-: सुहागरात के दिन नवविवाहिता से दरिंदगी, गैंगरेप में पति भी रहा शामिल.खबर बेहद दुखदाई।।

पति ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, 4 दिन से अस्पताल में थी भर्ती अब आया होश
खुद बयां किया दर्द

इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में शादी के बाद सुहागरात वाले दिन दूल्हे और उसके 2 दोस्तों ने मिलकर नवविवाहिता के साथ गैंगरेप और मारपीट की। गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती नवविवाहिता आज 4 दिन बाद होश में आई। मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया।

‘मुझे कुछ खिला दिया, नहीं रहा होश’

पीड़िता बोली, ‘मेरी विदाई 29 नवंबर को हुई थी। मेरे पति ने मुझे कोई गोली खिला दी और खुद भी खाई। रात 12 बजे मेरी आंख खुली तो मैंने किसी को अपने साथ गलत काम करते देखा। पति से कहा तो वो मारने-पीटने लगे और घर से भगाने लगे। मेरे गहने और नए कपड़े उतार लिए। मुझे फटी मैक्सी पहना दी। वो लोग कौन थे मैं नहीं जानती। मुझसे कहने लगे कि तुम्हारे 4-5 महीने का बच्चा था। तुमने अबॉर्शन कराया है’।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)मुख्य सचिव ने पुलों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश ।।

28 नवंबर को हुई थी शादी

बता दें कि इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 28 नवंबर को चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। नवविवाहिता की मां का आरोप है कि विदाई के दिन उसके दामाद ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर बेटी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद गैंगरेप किया। बेटी की हालत बिगड़ने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

अस्पताल से फरार हुए ससुरालवाले

पीड़िता की मां ने बताया कि ससुरालवालों ने फोन पर जानकारी दी कि बेटी की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती है। जानकारी होने पर जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। मां ने बताया कि निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर बुधवार देर शाम इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़िता के पिता ने चौबिया थाने में दूल्हे और उसके दो दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई, लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार ।।

पीड़िता की हालत में हो रहा सुधार

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कजरी गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार है। गैंगरेप की बात जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। काफी ब्लीडिंग हो चुकी थी, लेकिन अब सुधार है। पीड़िता का अभी अल्ट्रासाउंड भी करवाया जाना है, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि पीड़िता ने हाल ही में अबॉर्शन करवाया है या नहीं। वहीं एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
To Top