s
उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड) फिर महिला बनी वन्य जीव का शिकार. मौत ।।

हल्द्वानी। मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नहीं ले रहे हैं। भुजियाघाट में शनिवार की रात गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भुजियाघाट गांव पड़ता है। रेंजर मुकुल शर्मा के अनुसार शनिवार की रात साढ़े 10 बजे मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात
लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (नैनीताल) राज्यपाल ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं ।।

गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। देर रात महिला को एसटीएच लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
भीमताल ब्लॉक के प्रशासक डाॅ हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में वन्य जीवों के हमले से पिछले कुछ समय में चार लोगों की जान चली गई। भीमताल ब्लॉक में गुलदार और बाघ के हमले में एक दर्जन से अधिक मौत हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

To Top