उत्तर प्रदेश

दु:खद-: गए थे नदी में 4 बच्चे नहाने दो कि डूब के हुई मौत,देर रात तक चलाया SDRF ने सर्चिंग अभियान शव बरामद परिवार में चीख-पुकार।।

गुल्लरघाटी में डूबे दो किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन बच्चों के शव बरामद।
नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 बच्चों की डूबकर दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया देर रात तक चलाए गए सर्च अभियान के बाद दो बच्चों की लाश एसडीआरएफ के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जाता है कि 4 बच्चे बीते रोज नहाने गए थे तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

बताया जाता है कि देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे। जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मानसून से गौला नदी बहेगी टनल के द्वारा, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के नेतृत्व में मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर के उन्हें मोर्चरी में भिजवा दिया है इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है देहरादून न्यूज़

Ad Ad
To Top