हल्द्वानी से रामनगर जा रही बस एक सड़क हादसे का शिकार हो गई तेज गति से चल रही बस छोटे हाथी से टकरा गई जिसके बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए जिसने बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव का प्रारंभ कराते हुए लोगों को अस्पताल भेजा।
यह घटना रामनगर- काशीपुर बाईपास पुल के पास पर हुई बस में 17 यात्री सवार थे। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हुई है जबकि, 3 लोग घायल बताए जाते हैं पुलिस टीम ने मौके पर पहुचकर, घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। बताया जाता है कि उक्त छोटा हाथी वाहन से बचने के दौरान यह हादसा हुआ है छोटा हाथी वाहन भी सड़क पर पलट गया है विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।




