हल्द्वानी:नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग से एक दुखद खबर सामने आ रही है दो गांव के नज़दीक एक सड़क हादसे में दो लोगों की दुखद मौत की खबर आ रही है घटना उस समय हुई जब स्कूटी और पिकअप आपस मैं टकरा गई इस घटना में दो युवकों की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया है यह घटना कैसे घटी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है । आ रही खबरों के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के भुजियाघाट के पास टूटापहाड़ में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल से आ रहे युवकों की स्कूटी यूके 04 एएफ 2440 और पिकअप की भिड़ंत हो गयी, जिसमें पिकअप के नीचे आकर दोनों युवक कुचल गये। पुलिस ने पिकप के नीचे से एक युवक को बाहर निकाला।
दोनों युवक काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुआदूँगा के रहने वाले हैं पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है मौके पर परिजन भी पहुंच चुके हैं उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शब्द विच्छेदन गृह भेज दिया है।




