उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अलाव की गैस से दम घुटने पर मजदूर की मौत, एक घायल
उत्तरकाशी। जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमकोट में ठंड से बचाव के लिए जलाए गए अलाव ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना 9 जनवरी 2026 की है, जब दो मजदूर काम के सिलसिले में गांव चमकोट गए थे। रात के समय अत्यधिक ठंड से बचने के लिए दोनों ने कमरे में अलाव/अगेठी जलाई, जिससे निकली जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस व 108 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और दोनों को बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने 36 वर्षीय प्रमोद जोशी पुत्र नत्थी प्रसाद जोशी, निवासी ग्राम बीरपुर डुण्डा, तहसील डुण्डा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे मजदूर सुरेश चन्द्र पुत्र बिंदी लाल, निवासी ग्राम बीरपुर डुण्डा का जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में उपचार जारी है।




