उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड)फिर सड़क हादसा. कार खाई में गिरी,दो महिलाओं की मौत।।

उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी थीं और भतीजे के जनेऊ (उपनयन संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थीं।

जानकारी के अनुसार, बेरीनाग बाजार से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्वाल राममंदिर क्षेत्र की रहने वाली 44 वर्षीय हीरा देवी पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह और 45 वर्षीय उमा देवी पत्नी स्व. पूरन सिंह मकर संक्रांति के अवसर पर अपनी तीसरी देवरानी के बेटे के जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए राईआगर के समीप स्थित कोटेश्वर मंदिर गई थीं। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों महिलाएं अपने गांव लौट रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद(उत्तराखंड) सड़क हादसे में गई एक युवक की जान ।।

गांव के लिए वाहन उपलब्ध न होने पर उन्होंने कार संख्या यूके 05 टीए 5128 बुक की। कार चालक 28 वर्षीय गोकुल कुमार आगरी पुत्र मदन राम, निवासी बोराआगर, उन्हें लेकर रवाना हुआ। लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चाख नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)मौसम का मिज़ाज बदला, ऊँचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी, झमाझम बरसात भी ।।

हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए बेरीनाग ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) इन पुलिस कर्मियों को मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, 137 अधिकारी भी किए जाएंगे कल सम्मानित, देखें सूची ।।

गौरतलब है कि मृतक दोनों महिलाओं के पतियों का पहले ही निधन हो चुका था। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Ad
To Top