कोटद्वार : पौड़ी जनपद के कोटद्वार प्रखंड बीरोंखाल पर एक दुखद खबर आ रही है यहां कोला गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की दुखद मौत की खबर आ रही है यह घटना उस समय हुई जब कार नोएडा से बैजरो की ओर आ रही थी कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी । हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल भेजा गया है। कार सवार युवक नोएडा से बैजरो की ओर आ रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्हें शव विच्छेदन गृह भेजने की तैयारी कर रही है




