उत्तराखण्ड

दु:खद-:(उधमसिंह नगर) यहां दो किशोरों की हुई बाइक भिड़ंत में मौत, एक घायल।

उधम सिंह नगर
जनपद के थाना दिनेशपुर से छोटी दीपावली के दिन एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां बाइकसवार तीन व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़े इस जोरदार भिड़ंत में दो किशोर युवकों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बागेश्वर)वर्षों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान, कुंती नाले के सुरक्षात्मक कार्यों को ₹4.62 करोड़ स्वीकृत ।।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 17 वर्षीय अमन सक्सेना थाना दिनेशपुर के केवलगंज निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। बताया जाता कि अपने रिश्तेदार विक्की एवं शिवा को अपने साथ लेकर बाईक यूपी 25 एएच 2337 से घूमने निकल गया। मगर चंदनपुर से लौटते हुये रामबाग के पास अचानक विपरीत दिशा से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली उनके सामने आ गयी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं आनंद विहार, रामनगर चंडीगढ़ एक्स्प्रेस ट्रेन की आई बड़ी अपडेट,हुआ यह बदलाव।।

जिस पर वह अपना नियंत्रण खो बैठा ओर तीनो ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़े। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस व 108 को दी। मगर तब तक अमन दमतोड़ चुका था। वही अस्पताल जाते समय विक्की ने भी दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप घायल शिवा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि हादसे के ट्रैक्टर चालक ट्राली समेत फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। फ़िलहाल मृतकों के घर मे कोहराम मच गया है।

Ad
To Top