उत्तर प्रदेश

दु:खद-: यहां युवक सड़क पर रहा था टहल,पांव फिसलने से गिरा खाई में नदी से शव बरामद, दुखद मौत ।।

अटाली होटल के पास खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव किया बरामद

सड़क पर घूम रहे युवक का पैर फिसलने से युवक गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने शव को कब्जे में लेकर उसको पुलिस को सुपुर्द कर दिया है जहां से पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह भेज ।
चौकी ब्यासी द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया कि अटाली होटल के पास एक व्यक्ति नदी में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरण हेतु तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़)सीएम धामी पहुंचे खटीमा. मृतक मलकीत सिंह राणा के परिजनो से की मुलाकात ।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त युवक अटाली होटल के पास सड़क के किनारे घूम रहा था। अचानक उक्त युवक का पैर फिसल जाने के कारण 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। व उक्त युवक के सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

एसडीआरआर टीम द्वारा उक्त युवक मनोज सिंह नेगी पुत्र श्री पूरण सिंह नेगी के शव को 200 मीटर गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया।
टिहरी न्यूज़

Ad Ad
To Top