उत्तराखण्ड

दु:खद-:यहां कार खाई में गिरी,दो चचेरे भाइयों की दुखद मौत, परिवार में कोहराम,नही थम रहे हैं पहाड़ों में हादसे।।

पुलिस के अधिकारी एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैंः ताजा घटनाक्रम में हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार पिथौरागढ पहुचने से आठ किलोमीटर पहले ही खाई में जा गिरी। इस घटना में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार उनका भांजा लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिह पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)चुनावी आहट से पहले राजस्व ग्राम की हितैषी बन रही कांग्रेस का प्रदर्शन राजनैतिक: बिंदुखत्ता सहित अन्य क्षेत्रों पर जल्दी होगा फैसला

पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ के बीजाबजेङ गांव निवासी 38 वर्षीय नीरज और 28 वर्षीय धीरज अपने भांजे पिथौरागढ के ही घिघरानी गुजरना निवासी 27 वर्षीय सुरेश के साथ हल्द्वानी आए थे। तीनों अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। लगभग तीन बजे वह पिथौरागढ से आठ किलोमीटर पहले गुजरना के पास पहुंचे थे कि कार खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न,इन मुद्दों पर लगी मुहर।।

इस सूचना पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। भारी मशक्कत के बाद नीरज और धीरज के शव बरामद कर लिए हैं। सुरेश अभी भी लापता है। पुलिस का मानना है कि घटना में वह दूर छटक सकता है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। गांव के सगे युवा चचेरे भाईयों की मौत से गांव में मातम पसर गया वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad
To Top