उत्तर प्रदेश

(दु:खद)जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का लाल शहीद ।।

देश की सीमा से फिर आई उत्तराखंड के लिए दुखद खबर पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड का जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान अपने पीछे पत्नी, 2 बच्चों को छोड़ गए है। हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड के जवान सत्ये सिंह बिष्ट शहीद हो गए। हवलदार सत्ये सिंह 17वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे और कुपवाड़ा में आर्मी यूनिट के साथ जेसीओ की भूमिका में ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए।
42 साल के हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वह पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

शुक्रवार दोपहर सेना के अधिकारियों द्वारा शहीद के बलिदान की सूचना परिजनों को दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है। कल सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार ऋषिकेश में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।

Ad Ad
To Top