उत्तराखण्ड

दुखद (लालकुआँ) पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा का निधन. अंतिम सस्कार आज मुक्तिधाम में।

लालकुआँ में शोक की लहर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा का निधन
लालकुआँ। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति रामबाबू मिश्रा का गुरुवार 22 जनवरी 2026 को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से लालकुआँ सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) मुख्य सचिव व उत्तर रेलवे महाप्रबंधक की उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुयी।


श्री मिश्रा सामाजिक, राजनीतिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में एक सशक्त व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके योगदान को क्षेत्रवासी सदैव स्मरण करेंगे। उनके निधन को नगर के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूरन सिंह रजवार का निधन ।।

रामबाबू मिश्रा का पार्थिव शरीर देर रात लालकुआं पहुंचा परिजनों द्वारा अत्यंत दुःख के साथ यह सूचना दी गई है कि दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे मुक्तिधाम, लालकुआँ में किया जाएगा।
उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान — जवाहर नगर, वार्ड संख्या 03, लालकुआँ से प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अखिलेश मिश्रा सहित समस्त मिश्रा परिवारजन शामिल हैं

Ad Ad
To Top