रुद्रपुर/लालकुआं | बड़ी खबर
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. रामबाबू मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्व. रामबाबू मिश्रा का आज दिल्ली के फॉर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्व. मिश्रा के निधन की खबर मिलते ही लालकुआं, रुद्रपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक संगठनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे जनसेवा, सरलता और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने स्थानीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक सौहार्द के लिए उल्लेखनीय कार्य किए था।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. रामबाबू मिश्रा का जाना पार्टी और क्षेत्र दोनों के लिए एक बड़ा रिक्त स्थान छोड़ गया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।




