उत्तराखण्ड

(दु:खद)लद्दाख श्योक नदी हादसा. उत्तराखंड का जवान शहीद ।।

श्रीनगर- श्रीनगर से दुखद खबर सामने आ रही है लद्दाख की श्योक नदी में बीते रोज जलस्तर बढ़ने से सेना के पांच जवान शहीद हुए थे। इन शहीदों में उत्तराखंड का भूपेंद्र नेगी भी शामिल है इस घटना के बाद सैनिक के पैतृक गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सीएम धामी की पत्रकार वार्ता, केंद्रीय बजट को लेकर कहीं बड़ी बात।।

भूपेंद्र नेगी पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव के निवासी थे। हालांकि उनका परिवार देहरादून में रहता है। भूपेंद्र नेगी के शहीद होने की सूचना के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

भूपेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे 3 बच्चों ,पत्नी और पिता को छोड़ गए हैं। उनकी तीन बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। उनका परिवार आज अपने गांव आ रहा है, शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा।

Ad Ad
To Top