उत्तर प्रदेश

दु:खद-: यहां हुआ दर्दनाक हादसा,तीन महिलाओं की मौत,शवों की पहचान, गांव में पसरा सन्नाटा, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू ।।

जनपद रुद्रप्रयाग मयाली, चिरबिटिया में हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी खोदते समय दबी 03 महिलाएं,SDRF,DDRF व जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपेरशन चला किए शव रिकवर।

रुद्रप्रयाग

यहां हुए एक लोमहर्षक कांड में तीन महिलाओं की मिट्टी में दबकर दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे ग्राम में मातम पसरा हुआ है इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआर ने संयुक्त अभियान चलाकर घटना में दबी महिलाओं के शव बमुश्किल निकाले एवं उनको पुलिस को सुपुर्द कर दिया मृतकों की पहचान आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, 40 वर्षीय तथा माला देवी पत्नी दर्शन सिंह, 52 वर्षीय और सोना देवी पत्नी पूरण सिंह, 48 वर्षीय के रूप में हुई है यह सभी महिलाएं लुठियाग गांव की निवासी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

जनपद नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मयाली, चिरबिटिया के करीब लुठियाग गांव में मिट्टी खोदते समय हुए भूस्खलन में 03 महिलाएं दब गई है, जिनके रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट रतूड़ा से SI कर्ण सिंह अपनी रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत था, रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर वहाँ पूर्व से मौजूद DDRF व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 03 महिलाओं के शव बरामद किए जहाँ से उन्हें स्ट्रेचर द्वारा मुख्य मार्ग तक लाया गया। उसके बाद पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है इस घटना के बाद पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Ad Ad
To Top