उत्तर प्रदेश

दुखद-@_/➡️ बाइक को फेंका नहर में, युवक की हुई मौत,परिवार में हड़कंप, भाई ने हत्या की आशंका जताई ।।

राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक की जंगल में गला रेतकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी बाइक को साइफन नहर में फेंक दिया। मामले में मृतक के भाई ने गांव के एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) मैगी के 50 साल पूरे, जारी हुआ स्मारक डाक टिकट ।।

खटीमा न्यूज़
सुरई रेंज के जंगल में साइफन के पास सोमवार को एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई देवेंद्र गौरव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

  मृतक की शिनाख्त जमौर गांव निवासी 30 वर्षीय मो.आरिफ पुत्र अब्दुल करीम के रूप में हुई। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर आ पहुंचे। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में उसके दो भाई हैं। दूसरा भाई भी राजमिस्त्री का काम करता है। जबकि सबसे छोटा भाई वन विभाग में तैनात है। इस मामले में मृतक के छोटे भाई राशिद ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) डीएम का विकास भवन में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।।

Ad Ad
To Top