उत्तर प्रदेश

सड़क हादसा @__यहां वाहन गिरा खाई में .दो लोगों की मौत.कई घायल. पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान ।।।

पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

चमोली। चमोली जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है ,चमोली के निजमुला घाटी में बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी पुल के पास एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 द्वारा गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन पगना से बिरही की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी गांव के नीचे गाड़ी पुल में नीचे गदेरे में जा गिरा। वाहन के गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीयों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया जहां से सभी घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

सभी दुर्घटनाग्रस्त मैक्स सवार पाणा व इराणी गांव के बताए जा रहे हैं। जिसमें संजय नेगी पुत्र कलम सिंह 24 साल निवासी ईराणी और टिकेंद्र राम पुत्र सबला राम उम्र 23 साल निवासी ईराणी गांव की मौत हो गई। जबकि चालक सहित नौ अन्य लोग घायल हैं। घायलों में बालक सिंह, जसपाल सिंह, जगदीश सिंह, सोहब कुमार, मुकेश कुमार, राहुल सिंह, मनबर सिंह, मनोज सिंह (सभी निवासी ईराणी गांव) तथा गोपी नेगी निवासी पाणा गांव शामिल हैं। घायलों में बालक सिंह व सोहन लाल की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

पुलिस ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा हादसे की जांच की जा रही है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top