ऋषिकेश:
देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटक जहां देव दर्शन के लिए तमाम चुनौती के साथ आकर पुण्य लाभ लेते हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देवभूमि में महज मौज मस्ती के रूप में अपने भ्रमण को दागदार बनाते हैं ऐसे ही लोगों के लिए उत्तराखंड पुलिस हमेशा आगे रहती है और वक्त बेवक्त पर उन पर कार्यवाही भी करती है ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश क्षेत्र में देखने को मिला जब बाहर से आए पर्यटकों के रूप में हुड़दंगीयो ने हुड़दंग मचाया ।
पढ़ें दि पॉयनियर में आज की न्यूज़

ऋषिकेश की,लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत गरुड़ चट्टी बैरियर पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 पर्यटकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस महानिदेशक के आदेश अनुसार राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गंगा के किनारे स्थित घाटों तथा चेकिंग पॉइंट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग कर निगरानी की जा रही थी शनिवार को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के द्वारा गरुड़ चट्टी बैरियर पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 5 व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम
- अश्वनी पुत्र सुधीर निवासी मुजफ्फरनगर
- आकाश पुत्र नरेंद्र निवासी मुजफ्फरनगर
- राहुल पुत्र विनीत निवासी मुजफ्फरनगर
- विपुल पुत्र सूरज निवासी मुजफ्फरनगर
- अतुल पुत्र सुरेंद्र निवासी मुजफ्फरनगर
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर
कांस्टेबल 334 ब्रजकिशोर
कांस्टेबल जल पुलिस रोहित
कांस्टेबल चालक कुलदीप
होमगार्ड सूरज भानु




